उरई। एट थाना क्षेत्र में एक किशोर ने आत्मदाह कर लिया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम वर्ध में जितेंद्र कुमार के 17 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार ने खुद को आग लगा ली जिससे वह बुरी तरह जल गया । बाद में अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई । आग लगने का कारण ज्ञात नहीं हो सका है । सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया ।






Leave a comment