उरई, 08 अक्टूबर (हि.स.) गोहन पुलिस ने होंडा सिटी कार में रखी अरुणांचल प्रदेश निर्मित देशी शराब की 16 पेटी बरामद की। इस सिलसिले में होंडा सिटी कार भी जब्त की गई है। साथ ही दो लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया। जबकि एक आरोपित मौके से भाग निकला। जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
सोमवार को गोहन के थानाध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा को सूचना मिली थी कि ग्राम इटवा में तस्करी की शराब की एक बड़ी खेप आई है। इस पर उन्होंने मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर दबिश दी। जहां एक दरवाजे पर खड़ी होंडा सिटी कार यूपी 78 एएस 4274 की तलाशी में 16 पेटी अवैध देशी शराब जब्त की गई। इस दौरान इटवा के ही निवासी गोपाल जी और मनोज को दबोच लिया गया। जबकि इनका एक अन्य साथी और शराब तस्करी का मास्टर माइंड वीर सिंह निवासी न्यामतपुर थाना सिरसाकलार मौके से फरार हो गया। उसके संभावित ठिकानों पर दबिश भेजी गई है तांकि उसे भी गिरफ्तार किया जा सके।






Leave a comment