उरई। कुइया रोड पर एक घर में दबिश देकर पुलिस ने बीती रात 10 लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया। जिनके पास से 34 हजार रुपये की नगदी बरामद हुई।
बजरिया चौकी इंचार्ज ने कल फोर्स के साथ कुइया रोड पर एक मकान में मुखबिर की सूचना के आधार पर दबिश दी। इस कार्रवाई में इंदिरा नगर निवासी पवन राजपूत सहित 10 लोगों को उन्होंने दबोच लिया। इनसे माल फड़ पर 28 हजार रुपये और जामा तलाशी में 6 हजार रुपये मिले। पुलिस ने गैम्बलिंग एक्ट में आरोपितों का चालान कर दिया है। हालांकि जिस घर में जुआ हो रहा था कार्रवाई में उसे बचा दिया गया जिससे घर सीज करने की नौबत नही आई।
उधर कैलिया पुलिस ने 6 लोगों को जुआ खेलते पकड़ा। उप निरीक्षक राजेश कुमार मिश्रा ने बताये गये स्थान पर दबिश देकर पीपरी कलां में भंवर सिंह और लालता प्रसाद सहित आधा दर्जन लोगों को पकड़ा। इनसे माल फड़ पर 4 हजार रुपये और जामा तलाशी में 20 हजार 160 रुपये मिले।

Leave a comment