जालौन-उरई। राम और भरत के अनन्य प्रेम की कहानी सुनाने वाले इस देश में सबसे ज्यादा कलह भाई और भाई के बीच में हो रही है। जिसे गंभीर बिडंबना माना जा रहा है।
स्थानीय मोहल्ला जोशियाना में मंगलवार को ऐसी ही तकरार के चलते श्रीराम और कुलदीप को हवालात की हवा खानी पड़ी। दोनों लोग मकान को लेकर झगड़ रहे थे। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों को पकड़ कर शांति भंग में उनका चालान कर दिया।

Leave a comment