जालौन-उरई। कस्बे के कई मोहल्लों में पेयजल संकट के सिर उठाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भुक्तभोगी इसका ठीकरा जल संस्थान के मत्थे पर फोड़ रहे हैं।
मोहल्ला पुरानी नझाई, बच्चू बाबा की कुटिया के पास मोहल्ला गणेशजी, धर्मशाला समेत कई मोहल्लों में जल संस्थान की लापरवाही के कारण तीन दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप्प हैं जिससे हाहाकार मचा हुआ है। मुकेश ठाकुर, एमपी सिंह, कपिल चंदोलिया, धीरू उदैनिया, सतीश सेंगर, कौशल किशोर आदि कई लोगों ने उप जिलाधिकारी भैरपाल सिंह से समस्या को लेकर गुहार लगाई। लोगों ने उन्हें बताया कि वे कई बार जल संस्थान के अभियंताओं को बता चुके हैं लेकिन उनकी ओर से स्थिति सुधारने का कोई प्रयास अभी तक नही किया गया है।






Leave a comment