जालौन-उरई। क्वार मास की नवरात्रि की तैयारी नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह से की जा रही है। दुर्गा प्रतिमाओं को कलाकारों द्वारा इसके लिए अंतिम रूप दिया जा रहा है।
क्वार मास की नवरात्रि के दौरान सजने वाली झांकियों और उत्सव के लिए श्रद्धालुओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। जिसके चलते पूरे इलाके का माहौल भक्तिमय हो गया है। पिछले वर्ष नगर में 30 स्थानों पर दुर्गा पण्डाल सजाये गये थे। इस बार उनकी संख्या बढ़ने का अनुमान है। मूर्ति कलाकार माता के अदभुत श्रंगार में कोई कसर बाकी नही रख रहे हैं। नवरात्र उत्सव की चहल-पहल अभी से तेजी पकड़ने लगी है। पुलिस भी इस दौरान शांति व्यवस्था के लिए पूरी तरह चाक चौबंद नजर आ रही है।

Leave a comment