जालौन-उरई। पतियों के लिए हवालात की हवा खाने का दरवाजा बनी हुई जालौन कोतवाली में मंगलवार को एक और पति को पत्नी की शिकायत पर सीखचों के भीतर होना पड़़ा।
मोहल्ला पहलवानवाड़ा निवासी इखनाक सिंह की पत्नी रन्नों ने कोतवाली में उसके खिलाफ मारपीट करने की शिकायत की थी। दाम्पत्य कलह के मामले में गिनीज बुक में नाम दर्ज कराने की होड़ में जुटी जालौन पुलिस ने हमेशा की तरह इस प्रकरण में चुस्ती-फुर्ती दिखाते हुए इखनाक सिंह को दबोच लिया और शांति भंग में उसका चालान कर दिया।

Leave a comment