कालपी-उरई। ऐतिहासिक और पौराणिक नगरी कालपी में नवरात्र पर्व शुरू होते ही मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
इस उपलक्ष्य में नगर में रामजानकी मंदिर, मां चंडीधाम, मां सिद्धिदात्री, शीतला देवी मंदिर, आनंदी देवी मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में आकर्षक सजावट तथा रोशनी की व्यवस्था की गई है। नगर में अलग-अलग स्थानों पर देवी प्रतिमाओं के पंडाल लगा दिये गये हैं। इसी प्रकार मैनूपुर, उसरगांव समेत दर्जन भर ग्रामों में आकर्षक देवी पंडाल सजे हैं जिनमें महिलाओं, बच्चों सहित भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है।

Leave a comment