झांसी। बसपा के संस्थापक मान्यवर कांशीराम के 12वें परिनिर्वाण दिवस पर मंगलवार को झांसी में आयोजित कार्यक्रम में बसपा के बुंदेलखंड प्रभारी लालाराम अहिरवार ने युवा नेता मोहन सिंह चौधरी सेसा को पार्टी में शामिल करने की घोषणा की। जिसका उपस्थित भीड़ ने तालियां बजाकर जोश के साथ स्वागत किया। अपनी संगठनात्मक प्रतिभा के कारण मोहन सिंह सेसा को बुंदेलखंड के सबसे उदीयमान युवा नेताओं में गिना जाता है। जिन्हें कतिपय गलतफहमियों के कारण पार्टी से निकाल दिया गया था। मोहन सिंह ने कहा कि वे झांसी और जालौन में पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेगें।

Leave a comment