उरई। एनएच पर बुधवार को दोपहर बाद उसरगांव के पास लग्जरी कार से टकराकर दो भैंसों ने दम तोड़ दिया।
कार झांसी से कानपुर की तरफ जा रही थी। उसरगांव के पास हाइवे पर टावर के सामने जैसे ही कार पहुंची उसी समय सड़क क्रास कर रही दो दुधारू भैसें कार की चपेट में आ गईं। भीषण टक्कर के कारण जहां कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया वहीं दोनों भैसों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।





Leave a comment