
उरई। रामपुरा थाना क्षेत्र के ऊमरी कस्बे में चोर एक मकान में घात लगा कर 5 लाख के जेवर , 80 हजार रुपए नकदी के साथ-साथ एक पिस्टल उड़ा ले गए । बुधवार को सुबह घर के लोग जब जागे तो बिखरा सामान देख कर चोरी का पता चलने पर हड़कंप मच गया । पुलिस के अधिकारी फॉरेंसिक टीम के साथ जाँच के लिए मौके पर पहुँच गए हैं ।

बीती रात ऊमरी के वार्ड नंबर 5 के निवासी पूर्व फ़ौजी रामसजीवन के मकान में चोर पीछे के कच्चे पोर्शन में ऊपर चढ़ कर दाखिल हो गए । ऐसा लगता है कि चोरों को घर के बारे में पहले से सब कुछ पता था । जेवर , नकदी और पिस्टल कच्चे पोर्शन में ही रखे थे जिसे उठा कर चोर चलते बने जबकि घर के लोग भीतर के पक्के कमरों में सोते रहे ।

खबर मिलने पर माधौगढ़ के सी ओ गिरीश कुमार सिंह और रामपुरा थानाध्यक्ष लाखन सिंह यादव राम सजीवन के घर जाँच के लिए पहुँचे । फॉरेंसिक टीम को भी जाँच में सहायता के लिए बुला लिया गया ।





Leave a comment