उरई। कुठौंद क्षेत्र में औरैया रोड पर पुलिस ने मध्य प्रदेश से बालू की तस्करी करके जा रहे आधा दर्जन ट्रक चैकिंग के दौरान सीज कर दिये।
रविवार को कुठौंद थाने के एसआई गोकुल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अचानक जालौन-औरैया प्रांतीय राजमार्ग पर चैकिंग की। इस दौरान मध्य प्रदेश से बिना रायल्टी के कागजों के जा रहे आधा दर्जन ट्रक पकड़ लिए गये। सभी ट्रक सीज कर दिये गये हैं और खनिज अधिकारी को मौके पर बुलाया गया है।





Leave a comment