जालौन-उरई। मोहल्ला चौधरयाना में बीती रात एक घर में धावा बोलकर चोरों ने हजारों रुपये की नगदी व सामान पर हाथ साफ कर दिये।
उक्त मोहल्ले के निवासी राजेंद्र मिश्रा के मकान में चोर रात में उस समय घुस गये जब घर के लोग नींद में बेसुध सोऐ हुए थे। उन्होंने बक्से, अलमारी खंगाल कर 65 हजार रुपये नगद, सोने की एक अंगूठी और एक जंजीर और दो मोबाइल उभाड़ दिये। सुबह जानकारी हाने पर पुलिस को सूचना दी गई। अभी तक चोरों के बारे में कोई सुराग नही लगा है।

Leave a comment