जालौन-उरई। स्थानीय गल्ला मंडी के पास पुलिस कार्रवाई में दो सटोरिये पकड़े गये।
कोतवाली के उपनिरीक्षक शफीक राईन को गल्ला मंडी के पास सटटे के नंबर बुक किये जाने की सूचना मुखबिर से मिली। उन्होंने फौरन मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की जिसमें मोहल्ला खंडे राव निवासी अनिल कुशवाहा और पिंटू दोहरे रंगे हाथों पकड़ लिए गये। तलाशी में उनके पास से 11सौ रुपये उनसे नगद मिले। दोनों का गैंबलिंग एक्ट में चालान कर दिया गया है।

Leave a comment