कोंच-उरई । सोमवार को सीएचसी कोंच में झांसी से आई कायाकल्प टीम ने पूरे अस्पताल और परिसर का बहुत ही बारीकी से मुआयना किया जिसमें बिजली पानी और साफ सफाई पर टीम का खास फोकस रहा। टीम हैड ने अस्पताल प्रशासन को सफाई व्यवस्था और भी दुरुस्त किये जाने के निर्देश दिये।

सरकारी अस्पतालों में विभिन्न व्यवस्थायें परखने और कमियों को दूर कराने के लिये बनाई गई कायाकल्प टीम ने सोमवार को कोंच सीएचसी में आकर निरीक्षण किया। झांसी से आई इस टीम में डॉ. राजेश पटेल और डॉ. गौरव ने सीएचसी के विभिन्न कक्षों, और ओटी आदि का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने अस्पताल परिसर को भी देखा जिसमें बिजली पानी के अलावा साफ सफाई की स्थिति जांची। सफाई व्यवस्था में कुछ खामियां देख उन्होंने अस्पताल प्रशासन को कड़े निर्देश दिये कि सफाई पर और ध्यान देने की जरूरत है। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके शुक्ला भी मौजूद रहे।

Leave a comment