कोंच=उरई । पालिकाध्यक्षा डॉ. सरिता वर्मा एवं उनके प्रतिनिधि आनंद अग्रवाल ने संयुक्त रूप से पालिका द्वारा निर्मित सार्वजनिक शौचालय का सोमवार को लोकार्पण किया। पं. संजय रावत एवं पं. राहुल तिवारी द्वारा वैदिक रीति से पूजन कराया गया एवं बाद में पालिकाध्यक्षा ने फीता काट कर इसे जनता को समर्पित कर दिया।

सागर चौकी के सामने गांधीनगर मोहल्ले में मलंगा किनारे पालिका द्वारा बनवाये गये पिंक सार्वजनिक शौचालय का सोमवार को विधिवत् लोकार्पण करने के बाद इलाकाई बाशिंदों को संबोधित करते हुये पालिकाध्यक्षा डॉ. सरिता वर्मा ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकारें स्वच्छ भारत मिशन के तहत खुले में शौच को प्रतिबंधित कर चुकी हैं और इस योजना को क्रियान्वित कराने के लिये शौचालय विहीन घरों में शौचालय निर्माण के लिये अनुदान भी उपलब्ध कराया है। ऐसे में हर जिम्मेदार नागरिक का यह दायित्व है कि वह खुले में शौच कतई न जाये, जिनके घरों में अभी भी शौचालय नहीं हैं वे सार्वजनिक शौचालयों का उपयोग कर नगर को साफ और सुंदर बनाने में अपना योगदान दें। इससे पूर्व ठेकेदार संजय अग्रवाल ने पालिकाध्यक्षा सहित सभी सभासदों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान सेनेट्री इंसपेक्टर अभयसिंह, लेखाकार चंद्रप्रकाश गुप्ता, ओमशंकर अग्रवाल, अरविंद भाटी, सागर चौकी इंचार्ज सर्वेशकुमार, सभासद अनिल पटैरया, महावीर यादव, अमित यादव, विशाल गिरवासिया, बादामसिंह कुशवाहा, रविकांत कुशवाहा, अभिषेक सर्राफ, मोहम्मद जाहिद, पुष्पेन्द्र सरौनिया, दंगलसिंह यादव, छोटू टाइगर, सुशीलकुमार, सुल्तान राईन आदि मौजूद रहे।

 

Leave a comment