
कोंच-उरई । शरदीय नवरात्र पर नगर के देवी मंदिरों में जलाभिषेक और मैया के दर्शनों के लिये भारी भीड़ उमड़ रही है। सर्राफा बाजार में प्रतिष्ठित मां काली और चंदकुआ पर प्रतिष्ठित मां सिंह वाहिनी, सर्राफा में मां काली, नईबस्ती में सिद्घेश्वर मंदिर पर मां गायत्री के दरबार में आरती के समय श्रद्घालुओं की अच्छीखासी भीड़ जुट रही है। नगर पालिका के बगल में विराजी मां अन्नपूर्णा पर आयोजक नित नई और सुंदर झांकियां सजा रहे हैं।
शरदीय नवरात्र में नगर में तीन दर्जन पंडालों में विराजमान मैया के विभिन्न स्वरूपों की भक्ति में लोग लीन हैं। सभी दुर्गा पंडालों में मैया की नयनाभिराम झांकियां सजाईं गईं हैं जिनका दर्शन करने के लिये दर्शनार्थियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। देवी गीतों से वातावरण दुर्गामय हो गया है। सर्राफा बाजार में मां काली जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने मैया की सुंदर झांकी सजाई गई थी। जागरण मंच के कार्यकर्ता नरोत्तमदास स्वर्णकार, श्यामजी, सौरभ मिश्रा, पीयूष कनकने, लकी अग्रवाल, बल्लू सर्राफ, रोमी दतियाबाले, पिंटू सर्राफ, राजकपूर, विक्की पंसारी आदि विभिन्न व्यवस्थाओं में संलग्न हैं। इधर, नईबस्ती में सिद्घेश्वर महादेव मंदिर के पाश्र्व में विराजी मां गायत्री के दर्शनों के लिये श्रद्घालुओं की वहां भारी भीड़ रही। मंच कार्यकर्ता संतोष शुक्ला, सुरेन्द्र कक्का, राममोहन रिछारिया, नितेश अग्रवाल, भरत अग्रवाल, अनिल रिछारिया, आनंद अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, रग्घू, भग्गू, आशु गुप्ता, रामू दद्दा, राजनारायण निरंजन आदि व्यवस्थाओं को देख रहे थे। नईबस्ती में ही तिलक नगर में बद्रीप्रसाद कुशवाहा के बगीचे में विराजमान कालीजी पर भजन कीर्तन का कार्यक्रम जारी है और कार्यकर्ता धर्मेन्द्र राठौर, प्रेमनारायण कुशवाहा, प्रमोद कुशवाहा, धर्मेन्द्र कुशवाहा, रवि कुशवाहा, अखिलेश, लला, प्रमोद कुशवाहा, हरीमोहन, मनोज, लखन, पवन, मोहित आदि व्यवस्थायें देख रहे हैं। नगर पालिका की मां अन्नपूर्णा पर कार्यकर्ता डॉ. मुकेश द्विवेदी, अंशू गुप्ता, अनमोल शुक्ला, लला पंडा, सुमित व्यास, आदर्श पटेल, नीरज झा, चीनू अग्रवाल, छोटू गुप्ता, सोनू राठौर, धर्मेन्द्र दुवे, सोनू राठौर, रवि, शिवम, आकाश राठौर आदि व्यवस्थाओं में लगे दिखे।





Leave a comment