जालौन-उरई। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक जिलाध्यक्ष सलिल कांत श्रीवास की अध्यक्षता में ग्राम सुढ़ार में संदीप भदौरिया के आवास पर आयोजित हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विपिन माहेश्वरी ने कार्यकर्ताओं को 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने को कहा।
सलिल कांत श्रीवास ने कहा कि मोर्चा के कार्यकर्ता घर-घर जाकर अनुसूचित जाति के लोगों के कल्याण के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चालाई जा रही योजनाओं की जानकारी दें और पात्र लोगों को ही योजना का लाभ दिलायें। मंडल संयोजक कैलाश बाबू वर्मा ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ जब असहाय जनता तक पहुंचेगा तभी सरकार की मंशा पूरी हो सकेगी।
इस दौरान विपिन माहेश्वरी ने बताया कि अनुसूचित कार्यकर्ताओं का विशाल सम्मेलन लखनऊ में माह नवंबर में आयोजित होगा। जिसमें प्रत्येक बूथ से दो-दो लोगों को पहुंचाना सुनिश्चित किया जाये। इस मौके पर राजेश कुमार दोहरे, विनोद कुमार, प्रवीण कुमार, सचिन कुमार, मन्नू सिंह, राकेश पटेल, देवेंद्र व्यास, गुडडू सेंगर सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a comment