जालौन-उरई। चेहल्लुम को देखते हुए ताजिया कमेटी के अध्यक्ष ने 8 सूत्रीय ज्ञापन समस्याओं के निराकरण के लिए उप जिलाधिकारी को सौंपा।
ताजिया कमेटी के अध्यक्ष शमशाद खान व अनवार अहमद ने चेहल्लुम के मददेनजर उप जिलाधिकारी भैरपाल सिंह को ज्ञापन देकर बताया कि नगर में जगह-जगह कूड़ा पड़ा है। आवारा जानवर घूम रहे हैं। रास्ते में अतिक्रमण के कारण निकलना मुश्किल है। इन समस्याओं का निदान कराया जाये और ताजियादारों को 15 लीटर मिटटी का तेल दिया जाये।

Leave a comment