जालौन-उरई। रास्ता रोककर गाली-गलौज और मारपीट करने की शिकायत कथित पीड़ित ने पुलिस में की।
शहर के मोहल्ला भवानीराम निवासी अनवार अहमद ने बताया कि मोहल्ले के ही आसिफुददीन उससे रंजिश मानते हैं। मंगलवार को जब वह जा रहा था तो आसिफ ने रास्ता रोककर उसके साथ गाली-गलौज की। मना करने पर मारपीट भी कर डाली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a comment