जालौन-उरई। वयोवृद्ध पत्रकार को भातृ शोक के कारण स्थानीय पत्रकार जगत में शोक की लहर छा गई।
वरिष्ठ पत्रकार और लोकतंत्र सेनानी निरंजन लाल माहेश्वरी के अनुज राजेंद्र माहेश्वरी का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को निधन हो गया। पत्रकारों ने इसे लेकर मृतात्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए निरंजन लाल माहेश्वरी के प्रति संवेदना प्रकट की। आलोक खन्ना, विवेक मिश्रा, सुनील श्रीवास्तव, मयंक चैरसिया, राजेंद्र बाथम, कौशल किशोर, ब्रहम किशोर, गंगाराम, शाकिर हसन आदि पत्रकार उपस्थित रहे।

Leave a comment