उरई। एक माह से बंद पड़ा जालौन-औरैया रोड फोरलेन का काम मंगलवार को फिर से शुरू हो गया। स्थानीय लोगों ने इस बारे में परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को अवगत कराया था। जिस पर उन्होंने हस्तक्षेप किया। अंततोगत्वा काम की शुरूआत कर दी गई।
उक्त फोरलेन का कार्य जालौन में हरिश्चंद्र गेस्ट हाउस के पास बजट के अभाव में बंद हो गया था। जिसकी जानकारी लोगों ने परिवहन राज्य मंत्री को दी और उन्हें इसके कारण हो रही जबर्दस्त परेशानी से अवगत कराया। परिवहन राज्य मंत्री ने इसे लेकर लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव से बात की थी। जिसकी वजह से आज से काम फिर शुरू हो गया। जालौन के लोगों में इस पर खुशी की लहर दौड़ गई है।





Leave a comment