उरई। मोहल्ला नया पाठकपुरा में गुडगेट स्कूल के पास मकान से 30 हजार रुपये की नगदी और सोने-चांदी के जेवरात की दिनदहाड़े गत 13 अक्टूबर को हुई चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पीड़ित ने मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र दिया।
उक्त मोहल्ला निवासी रोहित राठौर करसान रोड स्थित चंद्रशेखर आजाद इंटर कालेज में पढ़ाते हैं। उनके मुताबिक उनकी भाभी बांदा से कुछ दिनों पहले उनके घर आईं थीं। इस दौरान वे मायके चली गईं। 13 अक्टूबर को वे भी अपने इंटर कालेज में पढ़ाने चले गये। इसी दौरान दोपहर बाद अज्ञात बदमाश उनके घर से 30 हजार रुपये और अलमारी तोड़कर भाभी के सोने-चांदी के जेवरात उठा ले गये। जिसका मुकदमा अभी दर्ज नही हुआ है। उन्होंने मुकदमा दर्ज कर चोरी का खुलासा करने की मांग संपूर्ण समाधान दिवस में की।





Leave a comment