कुठौंद-उरई। भांग के ठेकों पर क्षेत्र में खुले आम गांजा की बिक्री हो रही है। जिससे युवा पीढ़ी को बर्बादी के रास्ते पर धकेला जा रहा है।
कुठौंद, ईंटो, मदारीपुर, सिरसाकलार आदि स्थानों पर भांग की दुकानों के सेल्समैन जेब में पुड़िया डाले रहते हैं। तलबगारों को कोडवर्ड पता रहता है जिसके जरिये उन्हें गांजा की पुड़िया मिल जाती है। गोपनीयता बनाये रखने के लिए कुछ ठेकों पर अगरबत्ती के पैकेट में रखकर गांजा बेचा जा रहा है।
लोग बीड़ी, सिगरेट और चिलिम में भरकर गांजा पीते हैं। विभागीय अधिकारी जानते-बूझते हुए भी नशा की अवैध बिक्री पर मौन साधे हुए हैं।





Leave a comment