कुठौंद-उरई। आस्था के बड़े केंद्र जालौनी वाली माता के मंदिर में नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की अपार भीड़ हर दिन उमड़ रही है। जिसमें व्यवस्था को चाक-चैबंद बनाये रखने के लिए मंदिर समिति और प्रशासन पूरी तरह चैकन्ना है।
जालौनी वाली माता को लेकर कई किवदंतियां जुड़ी हुईं हैं। लोगों को विश्वास है कि जालौन वाली माता के दर्शन से सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। यहां तक कि जब दस्यु समस्या का बोलबाला था तब अपने समय के सारे खूंखार सरगना यहां मत्था टेककर घंटा चढ़ाते थे। अष्टमी और नौमी के दिन दूर-दूर के श्रद्धालुओं की उमड़ने वाली भीड़ को व्यवस्थित रखना चुनौती बन जाता है। सुरक्षा के लिए प्रशासन ने नवरात्र पर यहां एक प्लाटून पीएसी और भारी पुलिस बल का इंतजाम किया है।





Leave a comment