कालपी-उरई। मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी डा. अवधेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित तहसील स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों के द्वारा समस्याओं को लेकर 65 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए। जिनमें से चार को मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। सबसे ज्यादा मामले जमीन, पुलिस और पेयजल समस्या के रहे।
मालूम हो कि आज समाधान दिवस तहसील सभागार में आयोजित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी एसबी सिंह और एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला इस दौरान फरियादियों से रूबरू हुए और संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्रों के तत्काल निस्तारण की हिदायत दी। कदौरा कस्बे की मोहल्ला व्यासपुर निवासी सविस्ता बेगम ने प्रार्थना पत्र में बताया कि कालपी थाना क्षेत्र के ग्राम देवपुरा के रहने वाले उसके पति तथा उनके परिवारीजन दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। मरगायां के शिवसिंह ने खराब हैंडपंपों को सुधरवाने की मांग की।
उप जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पेयजल और बिजली जैसी समस्याओं के निदान के लिए तत्पर रहें अन्यथा कार्रवाई की जायेगी। सीओ सुबोध गौतम, तहसीलदार सालिकराम, नायब तहसीलदार भान सिंह, अधिशाषी अधिकारी सुशील कुमार दोहरे, विद्युत विभाग के अधिशाषी अधिकारी सुशील कुमार दोहरे, विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी अभिषेक सचान, जल संस्थान के अवर अभियंता सभापति यादव, खंड शिक्षाधिकारी महेश शर्मा व सर्वेश कठेरिया, विकास खंड अधिकारी अजितेश सिंह, आटा थानाध्यक्ष आनंद सिंह, कालपी कोतवाली के एसआई जगत सिंह, चुर्खी और कदौरा के उप निरीक्षक आदि मौजूद रहे।





Leave a comment