कुठौंद-उरई। सुहाग गली स्थित काजी हाउस में नवरात्र पर मां का दरबार सजा हुआ है। जिसमें हर रोज श्रद्धालुओं की भीड़ आरती के दौरान उमड़ रही है।
सोमवार की रात मां के दरबार में आर्केस्ट्रा का आयोजन हुआ जिसमें भक्ति गीतों के माध्यम से मां के प्रति श्रद्धा प्रकट की गई। भक्तों ने रात भर जागरण किया। दर्शन के लिए कमेटी ने महिलाओं और पुरुषो की अलग-अलग व्यवस्था की। कमेटी में अमित, सोनू, अंशू, अवधेश, मुनेश, गुडडू, राहुल, गोलू, भगवान दुबे, गौरव, अनिल, छोटू, मिथलेश पांचाल, डब्लू, दीपक आदि शामिल थे।

Leave a comment