उरई। उप जिलाधिकारी के रवैये से नाराज कालपी के अधिवक्ताओं ने उनके खिलाफ झंडा उठा लिया है। मंगलवार को अधिवक्ता एसोसिएशन की बैठक में उप जिलाधिकारी सुनील शुक्ला की भाषा शैली को अशोभनीय बताते हुए क्षोभ प्रकट किया गया और उनके विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित कर उनकी कोर्ट का अनिश्चित कालीन बहिष्कार का फैसला लिया गया।
अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष रामकुमार तिवारी और महामंत्री देवेंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल कालपी आये मुख्य विकास अधिकारी एसबी सिंह से मिला तो उनका आरोप है कि सीडीओ के सामने भी एसडीएम ने वकीलों से अभद्र व्यवहार किया। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष इस्लाम अहमद, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश चंद्र निषाद, बृजलाल अहिरवार, आमीन, मनोज जाटव, रविंद्र श्रीवास्तव, रामकुमार सोनकर, नरेंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।





Leave a comment