जालौन-उरई। कोतवाली क्षेत्र के मकरंदपुरा गांव में जमीन के विवाद में पिता-पुत्र ने महिला के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा कायम कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
उक्त ग्राम निवासी सुमन देवी पत्नी राहुल श्रीवास्तव ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया है कि उसके पैतृक मंदिर की जमीन पर गांव के राकेश ने अपने पुत्र शालू के साथ कब्जा जमा लिया। जिसे उसने रोका तो पिता-पुत्र ने गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई कर डाली।






Leave a comment