उरई। चैकिंग के दौरान जालौन में पुलिस ने एक युवक को चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
बुधवार को जालौन में कोतवाली के उप निरीक्षक शफीक अहमद औरैया रोड पर चुंगी नं.-4 के पास वाहनों की चैकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक युवक ने पुलिस को देखकर गाड़ी पीछे मोड़कर भागने की कोशिश की। संदेह होने पर शफीक अहमद और उनके हमराह सिपाहियों ने उसे दौड़ा लिया। तलाशी में उसके पास से 196 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपित का नाम नितेश पुत्र राकेश कुमार निवासी मोहल्ला राजेंद्र नगर कस्बा रामपुरा बताया गया है।






Leave a comment