उरई । 5 दिन से घर से गायब किसान का शव बबूल के पेड़ पर झूलता मिला ।
गोहन थाने के विजदुवा गाँव निवासी किसान रामकेश (45 वर्ष) 5 दिन से घर से लापता थे जिसके कारण परेशान परिजन उनकी तलाश में जुटे हुए थे । शुक्रवार को उन्हे सूचना मिली कि गाँव के बाहर बबूल के पेड़ पर उनका शव रस्सी से लटका झूल रहा है । पुलिस ने सरसरी तौर पर इसे आत्महत्या का मामला बताया लेकिन कहा कि जाँच में सभी पहलुओं पर गौर किया जायेगा ।






Leave a comment