आटा-उरई । अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक विजयदशमी का त्यौहार आटा सहित आसपास के ग्रामों में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।

इस मौके पर कई स्थानों पर रावण के पुतले का दहन कर बारूद चलाकर कर खुशी का इजहार किया गया । कई स्थानों पर राम की शोभायात्रा भी निकाली गई जिसमें सर्वाधिक भीड़ ग्राम  बी भदरेखी में देखी गई । यहाँ सैकड़ों की संख्या में बुजुर्ग ,  जवान और बच्चे हाथों में झंडा लेकर राम की जय जयकार बोलते हुए चल रहे थे । बच्चों मैं उत्साह का माहौल देखते बन रहा था ।

रास्ते में मिलने वालों को लोग  गुलाल लगाकर गले लगा रहे थे  । शोभायात्रा राम जानकी मंदिर से प्रारंभ हुई तथा गांव के  मुख्य चौराहों से गुजरती हुई पुनः उसी मंदिर पर जाकर समाप्त हो गई । उक्त शोभा यात्रा में क्षत्रिय समुदाय के लोगों की संख्या ज्यादा रही ।  मुख्य रूप से धीरा सिंह,  धर्मेंद्र सिंह,  कल्याण सिंह,. गगन सिंह, शैलेंद्र,  गीता,  विजय , रमेश प्रजापति,  अमित,  रामबाबू अहिरवार आदि मौजूद रहे ।आटा में चौराहे पर रावण के पुतले का दहन कर बच्चों ने पटाखा बारूद छुड़ाकर  त्योहार का पूरा आनंद लिया ।  इसी प्रकार ग्राम संधि पिपराया ,  चमारी,  इटौरा आदि में भी लोगों ने घरों में दीपक जलाकर मर्यादा पुरुषोत्तम राम की पूजा अर्चना करके त्यौहार मनाया ।

Leave a comment