उरई । आटा पुलिस ने ग्राम परासन में हो रहे झगड़े के दौरान पहुँच कर 5 लोगों के ख़िलाफ़ शांति भंग की कारवाई कर हिरासत मे ले लिया ।

विवरण के अनुसार ग्राम बुधौली थाना डकोर के भइयालाल , शंकर लाल और बैराग किसी काम से शुक्रवार को परासन आए थे । इस दौरान उनका कृपाल और हल्के से किसी बात को ले कर वाद विवाद हो गया जो देखते देखते उग्र झगड़े में बदल गया । जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और पाँचों लोगों को गिरफ्तार कर शांति भंग में उनका चालान कर दिया ।

Leave a comment