उरई । राम और रावण की सेनाओं के शहर में जुलूस के बाद गल्ला मंडी में दोनों के बीच रोमांचक संवादों के साथ रावण के विशाल पुतले का दहन हो गया ।

 

दशहरे पर परम्परागत रावण बध और दहन लीला के साथ एक पखवारे से गल्ला मंडी समिति के तत्वावधान में चल रही राम लीला शुक्रवार को पूर्णाहुति पर पहुँच गई । गल्ला मंडी में गल्ला व्यापार संघ के अध्यक्ष प्रदीप माहेश्वरी और अन्य पदाधिकारियों ने राम, लक्ष्मण और हनुमान का तिलक लगा कर अभिनन्दन किया । राम और रावण की भूमिका निभा रहे पात्रों ने युद्ध की दोनों तरफ से ललकार का बेहद सजीव अभिनय प्रस्तुत किया । रावण पुतला दहन के दौरान राम के जय कारों से आसमान गूँज उठा । हजारों की भीड़ इस दौरान गल्ला मंडी में उमड़ी ।

Leave a comment