
उरई । सिरसाकलार में बीती रात चोर एक घर में घुस गए । इसी बीच उनकी खटर पटर से गृह स्वामी की आँख खुल गई और उन्होने एक चोर को दबोच लिया ।
शुक्रवार की रात सिरसाकलार में डी डी खान के घर में चोर आ गए लेकिन डी डी खान को समय पर उनकी आहट मिल गई । चोर संख्या में 2 थे । डी डी खान और उनके परिजनों ने एक चोर को दौड़ा कर पकड़ लिया जबकि दूसरा भाग निकला । आरोपित चोर का नाम राघवेंद्र अहिरवार निवासी चांदनपुरा थाना रामपुरा बताया गया है । उसने घर से जो सामान समेट लिया था वह भी उसके पास से बरामद हो गया । आरोपित को पुलिस को सौंप दिया गया है ।






Leave a comment