
उरई । पौराणिक एतिहासिक नगरी कालपी में भी दशहरा पर एम एस वी कालेज मैदान में रावण बध लीला का रोमांचक मंचन किया गया । जब भगवान राम ने एक साथ 31 तीर चला कर महायोद्धा रावण के अंत की रश्म पूरी की तो जय श्रीराम के गगनभेदी नारों से पूरा माहौल गूँज उठा ।
रावण बध लीला का 45 वर्षों से आयोजन कर रही श्री सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ नरेश मैहर ने बताया कि इसकी शुरुआत स्वर्गीय राम शिरोमणि मैहर ने की थी जिनके अकथ प्रयास से इस आयोजन में वर्ष दर वर्ष भीड़ बढ़ती गई । इस बार एम एस वी के मैदान में इतनी अपार भीड़ थी कि तिल रखने की जगह नहीं दिखाई दे रही थी ।

मेला मैदान मे इस दौरान पालिका अध्यक्षा वैकुंठी देवी के प्रतिनिधि जग जीवन अहिरवार , हिम्मत सिंह , एनुल हसन मंसूरी , राम प्रकाश पुरवार , संतोष द्विवेदी , घुमंतू हसन्तु क्लब के अध्यक्ष पुरषोत्तम गुप्ता , महामंत्री राजेश पुरवार , कोषाध्यक्ष श्रीकृष्ण पुरवार , रामों वामों क्लब के अध्यक्ष लालजी धवन , पूर्व विधायक डॉ अरुण मेहरोत्रा आदि मौजूद थे । मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक नरेंद्र पाल सिंह जादौन ने राम ,लक्ष्मण और हनुमान की आरती उतारी ।






Leave a comment