कोंच-उरई । कैलिया पुलिस ने मंगलवार को दस पेटी शराब सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक कैलिया थाने के दरोगा नरेश पाल सलैया तिराहे पर गश्त पर थे तभी एक बाइक पर दो संदिग्ध लोग गत्ते के डिब्बे लिये जाते दिखे। उन्होंने बाइक रोक कर जब गत्ते खोल कर देखे तो उनमें एमपी निर्मित शराब भरी थी। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों विजय पुत्र रामकिशोर तथा शिवम पुत्र सुरेश निवासीगण कैलिया का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है।

Leave a comment