कोंच-उरई । नदीगांव पुलिस ने अकनीबा गांव से एक वारंटी को गिरफ्तार कर एमपी पुलिस के सुपुर्द किया है। पकड़ा गया वारंटी मध्यप्रदेश में पिछले चार साल से बांछित चल रहा था। जानकारी के मुताबिक नदीगांव थाने के एसओ को मुखबिर से सूचना मिली कि शातिर बदमाश रंजीत पुत्र नंदकिशोर निवासी अकनीबा गांव में देखा गया है। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और मध्यप्रदेश में बांछित था। सूचना पर संज्ञान लेकर एसओ शिवगोपाल ने एसआई ब्रजेन्द्रसिंह को उसे पकडऩे पर लगाया। एसआई ने दबिश देकर रंजीत को घर से ही गिरफ्तार कर एमपी पुलिस के हवाले कर दिया है।

Leave a comment