कोंच-उरई । श्री नवलकिशोर रामलीला समिति बजरिया के तत्वाधान में आगामी 12 नवंबर से प्रारंभ होने जा रहे रामलीला महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। रामलीला सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिये रामलीला समिति का चुनाव भी सर्व सम्मति से कर लिया गया है जिसमें शशांक श्रीवास्तव को अध्यक्ष एवं हिम्मतसिंह यादव को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पं. आनंद द्विवेदी की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक के दौरान रामलीला से जुड़े लोगों ने रामलीला समिति का चुनाव सर्वसम्मति से कर लिया जिसमें अध्यक्ष शशांक श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष पिंकेश शुक्ला, मंत्री हिम्मतसिंह यादव, उपमंत्री मनीष पचौरी, कोषाध्यक्ष प्रह्लाद ताम्रकार, उपकोषाध्यक्ष सुधीर सोनी, सहमंत्री विजय तिवारी चुने गये। इसके अलावा अभिनय विभाग का भी चुनाव निर्विरोध हुआ जिसमें बरिष्ठ रंगकर्मी रामलीला बिशेषज्ञ रमेश तिवारी को अध्यक्ष की कमान दी गई है, उपाध्यक्ष हरीमोहन तिवारी, मंत्री राजेन्द्र द्विवेदी, उपमंत्री सुरेश यादव, सहमंत्री शिवांग दुवे, सांकेतिक विभाग के अध्यक्ष महिजाचरण वाजपेयी, मंत्री सोहन वाजपेयी को बनाया गया है। इस दौरान चंदनसिंह यादव, प्रमोद नगरिया, अखिलेश दुवे, सभासद दंगलसिंह यादव, मनोज मोर, लला वाजपेयी, विनय वाजपेयी, रवीन्द्र शुक्ला, ओमप्रकाश साहू आदि मौजूद रहे।







Leave a comment