
उरई । रामपुरा नगर पंचायत के अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह को मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है । उन्हें भाजपा के लिए सबसे ज्यादा प्रतिष्ठापूर्ण मानी जा रही भिंड जिले की लहार विधानसभा का प्रभारी घोषित किया गया है ।
मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के चाणक्य की भूमिका उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह निभा रहे हैं । स्वतंत्र देव चुनाव पूर्व तैयारियों को अंजाम देने के लिए मध्यप्रदेश के ताबड़तोड़ दौरे पर हैं ।
मंगलवार को उन्होने ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के साथ मोदी भवन में ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों के अध्यक्षों के साथ वृहत बैठक की । इसमें उन्होने अन्य लोगों के साथ शैलेन्द्र सिंह को लाहार विधानसभा क्षेत्र में चुनाव संचालन का प्रभार सौंपने की घोषणा की ।
शैलेन्द्र सिंह को लहार विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाने की घोषणा के बाद जनपद के भाजपाइयों में जोश का संचार देखा गया । जिले के सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उनके साथ लाहार विधानसभा में इस बार पूरी मजबूती के साथ पार्टी का परचम फहराने के लिए चल पड़ने को बेताब हो गए हैं ।







Leave a comment