जन चेतना बौद्ध सम्मेलन में कुरीतियों पर प्रहार करने वाले सम्मानित

उरई। जीवन को सुखमय समृद्ध बनाने के लिए बुद्ध मार्ग सर्वोत्तम है क्योंकि दुनिया में जिस देश में भी भगवान बुद्ध को मनाने वाले है, वह देश आज सबसे विकसित एवं जागरूक देशों में शामिल है। यह बात बहुजन समाज पार्टी के मिशनरी कार्यकर्ता मनोज के पिताजी की पुण्यतिथि पर ग्राम मिझौना में आयोजित जन चेतना बौद्ध सम्मेलन को संबोधित करते हुए तिलकचंद्र अहिरवार पूर्व विधान परिषद सदस्य ने कही।

उन्होने  कहा कि बुद्ध का मार्ग तर्कसंगत है,  चाहे जापान हो,  वर्मा या अन्य तमाम बुद्ध को मानने वाले देश हो वहां आडम्बर के बजाय लोग नई-नई खोजों में अपनी ऊर्जा खर्च करते है । यही वजह है कि आज बुद्ध को  मानने वाले देश दुनिया में सबसे ताकतवर हैं । उन्होंने कहा कि चाहे छत्रपति शिवाजी महाराज हो, गुरू नारायण हो या ईवी रामास्वामी पेरियार, संत कबीर, रविदास, तुकाराम  आदि जितने भी महापुरूष हो उन्होंने मानव को गुलाम बनाने वाली व्यवस्था पर चोट की है। उन्होंने बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर को नारी मुक्तदाता बताते हुए कहा कि आजादी के पहले महिलाओं की स्थिति सबसे खराब थी लेकिन बाबा साहब ने महिलाओं और दबे, कुचले पिछड़े समाज को हक एवं अधिकार दिलाने का काम संविधान में किया है। उन्होंने कहा कि बैर से बैर  कभी शांत नही होता । बैर हमेशा अबैर से शांत होता है । तिलकचंद्र अहिरवार ने त्रयोदशी भोज को समाप्त करने के लिए लोगों को जागरूक करने की मुहिम छेड़ने वाले समाजसेवी गंगाराम मास्टर, प्रमोद गौतम दद्दा, आरती देवी पत्नी अरविंद पहारिया छिरिया, विनोद आचार्य मिझौना, छोटेलाल शाक्यवार, रामशंकर दरोगाजी रामपुरा सहित त्रयोदशी का बहिष्कार करने वाले जागरूक लोगों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विजय सिंह निरंजन एडवोकेट, प्रेमसिंह विमल मथुरा, जिला पंचायत सदस्य रविन्द्र सिंह हरौली के अलावा डा. जग्गनाथ जाटव, राधेलाल बौद्ध झांसी, मिस्टर पटेल धनौरा, उदयकरन राठौर, रामशंकर पाल गोपालपुरा, नारायण सिंह पाल, संतोष कुमार वर्मा बैंक मैनेजर,  अनिल कुमार शाक्यवार,  मुरलीधर जाटव बंगरा, जगराम जाटव कुदारी, हरकिशुन दिवाकर अहेता, गजराज दोहरे, अजय दोहरे, बीरेन्द्र बौद्ध, बीरेन्द्र त्यागी सोनेपुरा, राममिलन वर्मा, एमपी चौधरी, प्रेमसिंह गौतम प्रधान गुपलापुर, सुरेन्द्रचंद्र जाटव प्रधान जुगराजपुरा, अरूणकुमार नावर, नारायणदास कुरौती, नैनेशाह सरावन, बुद्धसिंह दोहरे पूर्व प्रधान, पंकज हिम्मतपुर, इंद्रजीत नरौल, नाथू रजक बोहरा, महेश शाक्यवार बोहरा, मानसिंह कुशवाहा, दिलीप कुमार, गजेन्द्र सिंह राठौर गोपालपुरा, बीरेन्द्र गालमपुर आदि तमाम लोगों ने सामाजिक बुराइयों के खिलाफ मिशनरी कार्यकर्ता मनोज मिझौना एवं उनकी टीम के द्वारा छेड़ी गई मुहिम में सहयोग करने का संकल्प व्यक्त किया । कार्यक्रम का संचालन मनोज मिझौना ने किया

Leave a comment