उरई । श्रीमती मिनिस्ती एस0,महानिरीक्षक, निबंधन/ आयुक्त स्टाम्प एवं आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उ0प्र0/नोडल अधिकारी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में विकास कार्या की समीक्षा बैठक समपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी डा0 मन्नान अख्तर द्वारा नोडल अधिकारी श्रीमती मिनिस्ती एस0 का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया । बैठक में सर्वप्रथम पिछली बैठक में दिये गये श्रमिको के पंजीयन हेतु संबंधित विभागों के लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति की समीक्षा की गई जिस पर उपायुक्त श्रम एवं रोजगार द्वारा बताया गया कि लोक निर्माण विभाग एवं सिचाई विभाग में दिये गये लक्ष्य के सापेक्ष श्रमिक पंजीयन की प्रगति धीमी रही । शेष अन्य विभागो से कोई पंजीयन सूची प्राप्त नहीं कराई गई जिस पर जिलाधिकारी ने सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुये संबंधित अधिकारियों के वेतन रोके जाने के निर्देश दिये । नोडल अधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग एवं अधिशासी अभियन्ता सिचाई विभाग को ठेकेदारों एवं श्रमिको की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिये । उन्होने महिला हेल्पलाईन (181) की भी समीक्षा की।

समीक्षा के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी से उन्होने प्राप्त शिकायतों तथा निस्तारित शिकायतों की जानकारी तलब  की।  अनुसूचित जाति एवं जनजाति उत्पीड़न से संबंधित मुकदमों और उनमें  कितनों को चार्जशीट दी गई इसकी  जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी से तलब की । उन्होने कानून व्यवस्था की समीक्षा की जिस पर अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा कानून व्यवस्था ठीकठाक बताई गई। जनपद में कितने आयुर्वेद, यूनानी एवं होम्योपैथ के अस्पताल है के जवाब में आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी द्वारा बताया गया कि 41 आयुर्वेद के है तथा 02 यूनानी अस्पताल है तथा उसमें कार्यरत डाक्टरों एवं कर्मचारियों के बारे में जानकारी दी। नोडल अधिकारी द्वारा जनपद में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा जो प्रोडक्ट तैयार किये जा रहे है इसकी जांच करने के निर्देश दिये गये। उन्होने विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुये अधिशाषी अभियन्ता विद्युत से  कनेक्शन की प्रगति की जानकारी ली । अधिशासी अभियन्ता विद्युत  ने बताया कि जर्जर तार को बदलने तथा पोल लगाये जाने का कार्य किया जा रहा है । प्रतिदिन के हिसाब से लगभग 700 विद्युत कनेक्शन दिये जाने के बात कही। नोडल अधिकारी द्वारा आपूर्ति के बारे में पूछे जाने पर बताया गया कि आपूर्ति ठीक चल रही है।

कुछ नलकूपों में विद्युत दोष पाये जाने पर बताया गया कि ट्रांसफार्मर मौजूद है । शीघ्र ही विद्युत दोष ठीक कर दिया जायेगा। उन्होने लोक निर्माण विभाग का समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग द्वारा बताया गया कि जनपद में 134 सड़को के निर्माण कार्य किया जाना था जिसमें अधिकांश कार्य पूर्ण कर लिये गये तथा अवशेष निर्माण कार्य 31 अक्टूबर 2018 तक पूर्ण कर लिये जायेगे। नोडल अधिकारी द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि जिन जिन विभागों द्वारा सड़क निर्माण कार्य किया जाना है उनके द्वारा जब तक लिखित रूप से यह न ले लिया जाये कि यह सड़क गडढा मुक्त है तब तक उस सड़क को गडढा मुक्त न माना जाये। उन्होने कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान खाद्य एवं बीज आपूर्ति के बारे में जानकारी ली । जिलाधिकारी द्वारा कुछ खाद विक्रेताओं द्वारा रेट से अधिक पैसा लेने की शिकायत पर उप निबंधक सहकारिता से इस संबंध में संबंधित विक्रेता के विरूद्व मुकदमा दर्ज किये जाने के निर्देश दिये। उन्होने उप पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बकरी एवं अन्य पशुओं की खरीद तथा उससे आय किये जाने की बात की। उन्होने उद्यान विभाग, पंचायती राज विभाग, नगर पालिका, डूडा, उद्योग आदि विभागों की समीक्षा की जिस पर संबंधित विभागीय अधिकारी द्वारा अपने विभागों के कार्यो की  प्रगति की जानकारी दी। नोडल अधिकारी द्वारा मनरेगा द्वारा किये गये कार्यो की समीक्षा की तथा यह भी कहा कि संबंधित विभाग अपने विभागीय कार्यो के संबंध में अवगत कराये जो मनरेगा के अन्तर्गत श्रमिको द्वारा कराये जा सकते हो। अन्त में नोडल अधिकारी द्वारा सी0डी0पी0ओ0 कोंच वन्दना को उनके द्वारा अच्छे कार्य किये जाने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । बैठक के उपरान्त नोडल अधिकारी श्रीमती मिनिस्ती एस0 एवं जिलाधिकारी डा0 मन्नान अख्तर द्वारा 11 श्रमिको को श्रमिक पंजीकरण पत्र दिया गया ।

इस अवसर पर जिलाधिकारी डा0 मन्नान अख्तर, मुख्य विकास अधिकारी अवधेश बहादुर सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अल्पना बरतारिया, अपर पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र नाथ तिवारी, प्रभागीय वनाधिकारी अंकेश कुमार श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 एस0पी0 वर्मा, जिला विकास अधिकारी श्रीमती मिथलेश सचान सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी गण मौजूद रहे।

 

Leave a comment