
उरई। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने नगर की सीमा में प्रवेश करने के बाद सबसे पहले रामेश्वर वाटिका में ठहर कर दिवंगत पत्रकार और अधिवक्ता स्वर्गीय रामेश्वर दयाल श्रीवास्तव की समाधि पर पुष्पार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की ।
इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार और रामेश्वर दयाल श्रीवास्तव के पुत्र संजय श्रीवास्तव और उनके अनुज विनय श्रीवास्तव ने शिवपाल सिंह यादव का स्वागत किया । शिवपाल सिंह यादव ने पारिवारिक संबंधों के कारण संजय श्रीवास्तव के साथ काफी देर बात कर उनकी और उनके घर के अन्य लोगों की कुशलक्षेम पहुँची ।







Leave a comment