उरई । कदौरा क्षेत्र में बबीना के वाल्मीकि मंदिर में गुरुवार को वाल्मीकि जयंती श्रद्धा के साथ मनायी गयी । सुबह से ही नहा धो कर दर्शन के लिए आने वाले ग्रामीणों का तांता लग गया था । इस उपलक्ष्य में मंदिर परिसर में भंडारे का भी आयोजन किया गया था जिसमें शामिल हो कर श्रद्धालुओं ने प्रसाद चखा ।

कदौरा क्षेत्र के बबीना में महर्षि वाल्मीकि का प्राचीन आश्रम है जिसकी काफी धार्मिक मान्यता है । इस मंदिर का कुछ दशक पहले जीर्णोद्धार कराया गया था । वैसे तो इस मंदिर में हर रोज दर्शनार्थी आते हैं लेकिन वाल्मीकि जयंती पर यहाँ विशेष आयोजन होता है । इसके तहत आज मंदिर में पूरी धूमधाम से वाल्मीकि जयंती पर्व मनाया गया । गाँव के अलावा क्षेत्र के भी श्रद्धालु इसमें शामिल हुए ।

Leave a comment