उरई । स्टेशन रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से निकले युवक के साथ डेढ़ लाख रुपए की टप्पेबाजी हो गई ।

टप्पेबाजी के शिकार सुशील नगर मोहल्ला निवासी सुशील चतुर्वेदी नबीपुर में पेप्सी कंपनी में ठेकेदारी करता है । उसने लेबर को देने के लिए बैंक से डेढ़ लाख रुपये निकाल कर अपनी मोटर साइकिल के बैग में रख लिए । इसके बाद वह जिला परिषद के पास सब्जी खरीदने लगा । इसी दौरान जब उसने पैसे के लिए मोटर साइकिल का बैग देखा तो रुपया गायब था नतीजतन उसके होश उड़ गए । उसने पुलिस को सूचना दी जिस पर हल्के के दरोगा ने बैंक पहुँच कर सी सी टी वी कैमरे के फुटेज देखे लेकिन कैमरे की जद से सुशील की मोटर साइकिल ओझल रहने के कारण कोई सुराग नहीं मिल पाया ।

Leave a comment