जालौन-उरई। वयोवृद्ध लोकतंत्र सेनानी 94 वर्षीय डा. राधेश्याम योगी का अंतिम संस्कार गुरुवार को राजकीय सम्मान के साथ किया गया। श्मशान स्थल पर तिरंगे में लिपटे उनके पार्थिव शरीर को गार्ड आफ आनर से नवाजा गया। डा. योगी के बड़े पुत्र ने उन्हें मुखाग्नि दी।
इसके पहले मोहल्ला नरोभास्कर स्थित उनके आवास पर उप जिलाधिकारी भैरपाल सिंह, पुलिस उपाधीक्षक संजय शर्मा और तहसीलदार बृजेश वर्मा ने उनके अंतिम दर्शन किये। इस दौरान उनका पार्थिव शरीर तिरंगे से लपेटकर रखा गया था। आवास से गुरू मस्तराम श्मशान स्थल तक निकाली गई उनकी महायात्रा में भारी भीड़ एकत्र थी। इस मौके पर लोकतंत्र सेनानी संगठन के जिलाध्यक्ष बृजेंद्र मयंक, श्रीप्रकाश याज्ञिक, शिवराम महाजन, रमेश गुप्ता, वरिष्ठ कवि रविंद्र शर्मा, नदीम शाह, ओम प्रकाश, नगर पालिकाध्यक्ष गिरीश गुप्ता, कैलाश वर्मा सहित कई प्रमुख लोग भी मौजूद रहे।

Leave a comment