उरई। स्वाट टीम ने गुरुवार को सुशील नगर में सौरभ यादव के चर्चित अडडे पर छापामारी करके आठ जुआरियों को रंगे हाथों दबोच लिया। जुआरियों के पास से 50 हजार की नगदी और कई मोबाइल फोन जब्त किये गये।
दीपावली के मौके पर जुआ के फड़ों पर बहार आ गई है। इसके बाद पुलिस भी चैकन्ना हो गई है। पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद चतुर्वेदी के निर्देश पर स्वाट टीम जुआ के अडडों की बराबर टोह ले रही है। आज की बड़ी कार्रवाई से जुआ खेलने और खिलाने वालों में पुलिस की दहशत छा गई है। उम्मीद की जा रही है कि इससे जुएं का प्रकोप धीमा पड़ेगा।







Leave a comment