उरई। स्वच्छ भारत अभियान के लिए गुरुवार को कलेक्ट्रेट में मुख्य विकास अधिकारी एबी सिंह ने एलईडी वैन हरी झंडी देकर रवाना की।
मुख्य विकास अधिकारी ने इस दौरान कहा कि सरकार ने हर परिवार को खुले में शौच मुक्त करने का महान संकल्प साधा है। जिसकी पूर्ति में कोई कसर नही रहने दी जायेगी। उन्होंने लोगों को घर में शौचालय बनवाने और शौचालय का ही प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने का आवाहन किया।







Leave a comment