कालपी-उरई । नगर की प्रमुख समाज सेवी संस्था घुमन्तू हसन्तू क्लब बिहारी जी घाट किलाघाट धाम कालपी दादा- दादी क्लब द्वारा गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी अखिल भारतीय कवि सम्मेलन शरद पूर्णिमा तथा करवाचौथ के पर्वोत्सव पर काव्य संध्या का आयोजन 28 अक्टूबर दिन रविवार को श्याम पैलेस गेस्ट हाउस में आयोजित होगा जिसमें देश के जाने माने ख्याति प्राप्त कवियों द्वारा कविता पाठ किया जायेगा।

उक्त जानकारी कार्यक्रम के संयोजक जय खत्री,सन्दीप गुप्ता, पुरुषोत्तम गुप्ता, राजेश पुरवार, श्रीकृष्ण पुरवार ने संयुक्त रूप से देते हुए बताया कि दिनांक 28 अक्टूबर रविवार को रात्रि आठ बजे नगर के श्याम पैलेस गेस्ट हाउस में शरद पूर्णिमा व करवा चौथ के पर्वोत्सव पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी घुमन्तु हसन्तु व दादा-दादी क्लब द्वारा आयोजित किए जा रहे अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में  कवि रवीन्द्र शर्मा जादौन,सुश्री नीलम कश्यप जालौन,अर्जुन सिंह चांद झांसी, पारदर्शी झांसी, प्रकाश बोखल बाराबंकी,जनाब करीम खां करीम कालपी, कमलकांत अकबरपुर,अंचल शर्मा जालौन,जनाब नईम अन्जुम कालपी, श्रीमती निधी निदा कालपी,जनाब शमीम अफसर कालपी जैसे कवियों का आगमन हो रहा है। कवियों की काव्य धारा में एक बार फिर कालपी सराबोर होगी।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नरेन्द्र पाल सिंह जादौन विधायक कालपी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सुनील शुक्ला उपजिलाधिकारी कालपी, सुबोध गौतम पुलिस उपाधीक्षक कालपी, नगर पालिका परिषद कालपी चेयरमैन प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार मौजूद रहेंगे। घुमन्तु हसन्तू क्लब संरक्षक उमाशंकर पुरवार आचार्य मनोज अवस्थी चन्द्र प्रकाश विश्नोई महमंत्री राजेश पुरवार वह दादा-दादी क्लब के अध्यक्ष सत्य नारायण शर्मा, सचिव राम औजार द्विवेदी ने सभी से समय से कार्यक्रम में आने की अपील की।

 

Leave a comment