
आटा-उरई ।
हाइवे स्थित गाँव आटा क्षेत्र कदौरा में राजकीय नलकूप स०-195 स्थापित है।उक्त नलकूप ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण दो माह से बन्द है।
मिली जानकारी के अनुसार गाँव आटा में थाना से चन्द कदम की दूरी पर नलकूप स्थापित है।उक्त नलकूप का ट्रांसफार्मर विगत दो माह से खराब है जिसकी सूचना नलकूप ऑपरेटर गोपालदास व अन्य किसानों द्वारा विधुत तथा नलकूप विभाग को दे दी गई थी।किसानों द्वारा कई बार अधिशासी अभियंता,अवर अभियंता से ट्रांसफार्मर के सम्बंध में निवेदन किया गया किन्तु ट्रांसफार्मर नही बदला गया, जिससे खेतों का पलेवा नही हो पा रहा।किसानों की खेती पिछड़ रही है।जब उक्त प्रकरण में उपखण्ड अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर की उपलब्धता नही होने से अब तक बदला जा सका, शीघ्र ही ट्रांसफार्मर बदलवाकर किसानों की समस्या का समाधान कर दिया जायेगा।




Leave a comment